वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। अवैध रेत खनन के खिलाफ बिलासपुर में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर और एसपी के संयुक्त निर्देश पर रविवार को कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर 42 वाहन और हजारों घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई है.


अवैध रेत परिवहन में शामिल वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 42 वाहन पकड़े गए हैं. इनमें 25 हाईवा सिविल लाइन क्षेत्र से, 2 हाईवा सरकंडा थाना क्षेत्र से, 3 हाईवा मस्तूरी थाना क्षेत्र से, 6 हाईवा और 2 ट्रैक्टर पचपेड़ी थाना क्षेत्र से, 2 ट्रैक्टर बेलगहना से, 3 ट्रैक्टर सिविल लाइन से, 6 ट्रैक्टर और 4 ट्राली कोटा से, 2 ट्रैक्टर हिर्री थाना क्षेत्र से, 3 ट्रैक्टर कोनी और 4 ट्रैक्टर चकरभाठा थाना क्षेत्र से जब्त किए गए हैं. सभी वाहनों को संबंधित थानों में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.
कई जगह रेत डंप, प्रकरण दर्ज
अधिकारियों की टीम ने जिले भर में अवैध रेत के डंपिंग स्थलों पर भी कार्रवाई की. सिविल लाइन क्षेत्र में तीन स्थानों पर 31 हाईवा रेत डंप मिली, कोटा क्षेत्र में दो जगह, मस्तूरी में तीन जगह और हिर्री क्षेत्र में पांच जगह करीब 450 ट्रैक्टर रेत डंप पाए गए. कोनी क्षेत्र में भी चार जगह रेत डंप पर प्रकरण दर्ज किया गया है.

राज्य में रेत खदानें बंद
बता दें, छत्तीसगढ़ में नदी-नालों में रेत खदानों से रेत के उत्खनन और परिवहन पर अब प्रतिबंध लग गया है. रेत खदानें अब 15 अक्टूबर के बाद ही चालू हो पाएंगी. अगले चार महीने तक रेत कारोबारियों की मनमानी चलेगी और आम उपभोक्ताओं को मकान या अन्य निर्माण कार्यों के लिए महंगे दाम पर रेत मिलेगी. मानूसन को देखते हुए कुछ अनुज्ञप्तिधारियों ने लाइसेंस लेकर कई स्थानों पर रेत का भंडारण कर लिया है. वहीं, कई स्थानों पर रेत के अवैध भंडारण की शिकायतें भी मिल रही हैं.
प्रशासन की सख्त चेतावनी
वहीं बीते दिनों गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन की कवरेज करने गए पत्रकारों पर रेत माफियाओं के गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया था. इसके बाद लगातार प्रदेश के सभी जिलों में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए गए. हालांकि प्रशासन ने आज की कार्रवाई से सभी रेत माफियाओं को साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
कलेक्टर और एसपी ने अवैध कारोबारियों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- होम साइंस कॉलेज में 9.20 लाख का महाघोटाला! खेल सामग्री की एक गेंद नहीं आई, रिटायरमेंट से पहले फंसीं प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन
- ‘लाल’ नहीं ‘लवर’ जरूरी! 2 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, मां ने हत्या को घटना का रूप देने रची साजिश, फिर…
- देवतालाब में ‘डायनामाइट’ से दहशत! शिव मंदिर से चंद कदम दूर आदिवासी बस्ती के घर के पीछे मिला विस्फोटक, पुलिस और बम स्क्वॉड ने जब्त की सामग्री
- रविशंकर महाराज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI जांच मामले में हाईकोर्ट जाने की छूट
- भाजपा जनता से हार गई तो सांसद…अखिलेश यादव ने BJP पर बड़ा आरोप, लोकतंत्र और संविधान को लेकर दिया बड़ा बयान

