अजय सैनी, भिवानी. बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के तम्वावधान में भीम स्टेडियम में 4 दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंडर 13 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गांव लेघां भानान निवासी ऋतिक शेषमां ने रजत पदक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया।
खिलाड़ी ऋतिक शेषमां का उत्साह बढ़ाते हुए युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, छात्र संषर्घ समिति सदस्य जितेन्द्र भोलू, कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी गुलिया, डा. मनोज दादरवाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक व बौद्धि विकास भी होता है। खेलों से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खिलाड़ी ऋतिक शेषमां ने अपनी सफता का श्रेय अपनी दादी 94 वर्षीय मनप्यारी, माता राजपति , कोच व परिजनों को देते हुए कहा कि उन्होंने जो मुकाम प्राप्त किया है वह सब उनके आशीर्वाद और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी कड़ी मेहनत करके प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर उनका नाम रोशन करेंगे।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

