फतेहगढ़ साहिब। जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब द्वारा आज जिला अदालतों के आगे तीन मुद्दों को लेकर 3 दिन नो-वर्क हड़ताल की गई। अपनी बातों को रखते हुए वकीलों ने अपनी मांगें पूरी करने संबंधी नारेबाजी भी की। इस दौरान काम पूरी तरह बंद रहा।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के पूर्व प्रधान एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी ने कहा कि केसों के एक्शन प्लान के नाम पर जो अदालतों द्वारा हर रोज की अगली तारीखें डाली जा रही है, उस संबंधी वकील भाईचारे द्वारा रोष प्रकट किया गया।

उन्होंने कहा कि दूसरा देश भर में 2-2 किलोमीटर के दायरे में ग्राम न्यायालय खोले जाने और तीसरा अदालतों में डिफेंस काउंसिल लगाए जा रहे हैं, इसका भी डट कर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि सभी बार एसोसिएशन के प्रधानों द्वारा इन मुद्दों को लेकर 3 दिन नो वर्क का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों के दौरान पूरी वकील भाईचारे में कोई काम नहीं करेगा और मांगों संबंधी रोश प्रकट किए जाएंगे।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
