बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मुंबई की तलाकशुदा नर्स सना (35) की प्रेमी फैसल (20) ने हत्या कर दी। दोनों लिव इन में रहते थे। सना शादी का दबाव बना रही थी। फैसल ने गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में दबा दिया। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बिजनौर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुर्गा काटने का काम करता था फैसल

आरोपी फैसल मुंबई में मुर्गा काटने का काम करता था। बाद में उसने यह काम अपने पिता और भाई के हिस्से में छोड़ दिया। अब काफी दिनों से सैलून पर काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध सना से हो गए। सना अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थी। उसने फैसल के साथ शादी रचाने की उम्मीद में पति से तलाक तक ले लिया था लेकिन समय के साथ फैसल के इरादे बदलने लगे। फैसल ने शादी करने से इनकार कर दिया जबकि सना अपने फैसले पर अडिग थी।

READ MORE: ‘BJP ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- बढ़ती महंगाई के कारण डबल इंजन सरकार का धुंआ निकल रहा

पुलिस ने बताया कि सना आरोपी से करीब 15 साल बड़ी है, जबकि आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। सना का नौ साल का बेटा भी है। ईद के मौके पर फैसल मुंबई से अपने गांव बिजनौर आया हुआ था। इसी दौरान सना ने फैसल पर शादी करने का दबाव बनाया और यही बात उसकी मौत की वजह बनी। फैसल सना को बाइक पर बैठाकर फतेहपुर सभाचंद के जंगल की ओर ले गया और गन्ने के खेत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।