ये हैं मोहब्बतें’ की ईशी माँ यानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने और उनके पति विवेक दहिया ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी। और तब से उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। शादी के दस साल बाद उनके घर इतनी बड़ी खुशखबरी आई है और इसे लेकर पूरा परिवार काफ़ी उत्साहित है।
अब हाल ही में दिव्यांका की गोदभराई रखी गई थी, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गोदभराई की तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DWQyrJMDXCL/?igsh=MXIwMDY1ZTJxZ3Breg==
प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ा दी ख़ूबसूरती
तस्वीरों में दिव्यांका की खुशी और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ साफ़ दिख रहा है। इस ख़ास दिन पर उन्होंने रेड कलर का फ्रॉक सूट पहना। इसके साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया और मॉम टू बी का टैग भी पहना।दिव्यांका का ये गेटअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है।इस मौके पर दिव्यांका के पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया ब्लू कलर की शर्ट और लाइट कलर की जींस में दिखे। कपल की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।बैकग्राउंड पर गौर फरमाया जाए तो, एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है, ‘वेलकम टू पेरेंटहुड दिव एंड विव… बेबी शॉवर।’
- दावत खाने के बाद बिगड़ने लगी हालत… टिहरी में मीट खाते ही एक साथ बीमार पड़े 20 से ज्यादा लोग, मची अफरा-तफरी
- बालाघाट में नहीं थम रहा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 31, आदिवासी समाज ने दिया धरना, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
- रेत के 1.46 लाख घनमीटर का बड़ा गोलमाल, कलेक्टर ने मेसर्स विस्टा सेल्स पर ठोका 27.44 करोड़ का भारी जुर्माना
- आखिर अमेठी में बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों दिया ‘स्वजाति एकजुटता’ का नारा? जानिए क्या है पर्दे के पीछे का प्लान
- हाईवे पर ऑपरेशन गौ-रक्षक : यूपी पासिंग ट्रक में ठूंसकर ले जाई जा रही 25 बेजुबान जिंदगियां, पुलिस ने कराई आजाद, 13 गाय, 12 बछड़े और 23 लाख की कीमत



