Lifestyle Desk : दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ तरह-तरह के पकवान बनाने की परंपरा है। उत्तर भारत के कई घरों इस दिन दिन सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी भी बनाई जाती है।मान्यता है कि सूरन लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए इसे घर में धन-धान्य की बरकत और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी इस दिवाली पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो मसालेदार और चटपटी सूरन की सब्जी बनासकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

सामग्री
सूरन (जिमीकंद) – 500 ग्राम
प्याज – 2 बारीक कटे हुए
टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – जरूरत के अनुसार
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच


विधि

1-सूरन को छीलने से पहले हाथों मेंतेल या ग्लव्स लगा लें, क्योंकि इसे छूने से कुछ लोगों को खुजलीहो सकती है। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी सेअच्छी तरह धो लें।
2-एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें सूरनके टुकड़े, थोड़ा नमक और आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छीतरह पकाएं। जब सूरन नरम हो जाए, तो पानी छानकर इसेअलग रख दें।
3-कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें औरउबले हुए सूरन के टुकड़ों को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होनेतक तल लें। इसके बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें।
4-अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेलछोड़कर जीरा और हींग डालें। इसके बाद प्याज डालकर सुनहराहोने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।कुछ देर भूनने के बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और धनियापाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं।
5-जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तोइसमें फ्राई किए हुए सूरन के टुकड़े डाल दें। अच्छी तरहमिलाकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमेंअमचूर पाउडर, गरम मसाला और जरूरत के अनुसार नमकडालें। अगर आपको रसेदार सब्जी पसंद है, तो थोड़ा गर्म पानीडालकर कुछ मिनट और पकाएं।
6-आखिर में नींबू कारस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।आपकी स्वादिष्ट और मसालेदार सूरन की सब्जी तैयार है।

इन खास टिप्स से बढ़ाएं स्वाद
1-सूरन को अच्छी तरह उबालकर ही इस्तेमाल करें, ताकि उसमें कच्चापन न रहे।
2-खटास के लिए अमचूर या नींबू का इस्तेमाल जरूर करें।
3-सरसों के तेल में बनाने से सब्जी का स्वाद और भी अच्छा आता है।
4-इसे पूरी, पराठे या कचौड़ी के साथ परोस सकते हैं।
5-सूरन को अच्छी तरह पकाना जरूरी है। अधपका सूरन मुंह और गले में खुजली या जलन पैदा कर सकता है।