DK Shivakumar Will Become CM of Karnataka Today: कर्नाटक को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगा। डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। डीके शिवकुमार सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में होगा। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे।
डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद नई कैबिनेट की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 13 मंत्री डीके शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे। शिवकुमार कैबिनेट में सिद्धारमैया कैबिनेट के कई वरिष्ठ और दो युवा चेहरे – मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और कृष्णा बायरेगौड़ा को भी शामिल किया गया है।
कैबिनेट गठन में जाति समीकरणों को बैलेंस में रखा गया है। जी परमेश्वर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के वर्चस्व को देखते हुए दो लिंगायत समुदाय के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे को डीके शिवकुमार सके मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है।
वहीं दलित समुदाय से आने वाले जी परमेश्वर, वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले रामलिंगा रेड्डी, एसटी समुदाय से सतीश जरकीहोली और ईसाई केजे जॉर्ज आज शपथ ले सकते है। जबकि मुस्लिम उम्मीदवार मौजूदा स्पीकर और पूर्व मंत्री यूटी खादर हो सकते हैं। सिद्धारमैया की जगह OBC चेहरा उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया हो सकते हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे दलित चेहरा हो सकते हैं।
कर्नाटक सीएम की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने कहा कि यह कोई सपना नहीं था। यह एक डेडिकेशन था। कड़ी मेहनत के साथ डेडिकेशन। इसलिए यह एक मुश्किल, परेशान करने वाला समय था। हालांकि इसमें देरी हुई है, लेकिन इसे नकारा नहीं गया। मुझे लगता है कि यहां कोई शिवकुमार नहीं है। यह एक कांग्रेस वर्कर है, जो कांग्रेस पार्टी के इतिहास के साथ इस डेमोक्रेटिक सिस्टम पर खड़ा रहा।
राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी
कर्नाटक में डीके शिवकुमार राज शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाया गया है। सीडब्ल्यूसी पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली बॉडी है। कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को तुरंत प्रभाव से CWC का सदस्य नियुक्त किया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

