चंडीगढ़। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह के सुसाइड मामले ने अब दो राज्यों के बीच बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इस मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर छिड़ी बहस के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री आमने-सामने आ गए हैं।
मुख्यमंत्री मान ने दागे तीखे सवाल
विपक्षी दलों द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, लेकिन साथ ही विरोधियों पर पलटवार भी किया। उन्होंने कई पुरानी घटनाओं का हवाला देते हुए पूछा कि क्या उन मामलों में कभी सीबीआई जांच हुई थी?
सीएम मान ने हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि जब एडीजीपी वाई. पूर्ण कुमार ने चंडीगढ़ में सुसाइड किया था, तब क्या सीबीआई जांच हुई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में केवल डीजीपी का तबादला करके मामला रफा-दफा कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल और राजा वड़िंग से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या उन गंभीर घटनाओं में किसी ने इस्तीफा दिया या सीबीआई जांच करवाई गई? उन्होंने महल कलां के किरनजीत कौर कांड का भी उदाहरण दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा की कानून व्यवस्था और पुराने केसों पर सवाल उठाए जाने के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी मोर्चा संभाल लिया है। हरियाणा के सीएम ने स्पष्ट रूप से जवाब देते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा की स्थितियां और मामले पूरी तरह अलग-अलग हैं, इन्हें एक तराजू में नहीं तौला जा सकता।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

