चंडीगढ़. विधानसभा चुनाव आने के पहले आम आदमी पार्टी ने दो दमदार खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल किया है जिससे यह तय हो गया है कि पंजाब की सियासत में अब खिलाड़ियों का भी अहम रोल होने वाला है. पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एथलीट कुणाल बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. दोनों ही खिलाड़ियों का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत माने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पंजाब का नाम रोशन करने वाले युवाओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण और गौरव की बात है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के पार्टी में शामिल होने से रंगला पंजाब बनाने के अभियान को और भी अधिक मजबूती मिलेगी. खिलाड़ी जब पार्टी में आएंगे तो इससे युवाओं को खेल की ओर वह प्रेरित भी करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री भगवत मान ने दोनों खिलाड़ियों को सिरोपा का भेंट कर सम्मानित किया.
गोनी ने कही बड़ी बात
पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे. आपको बता दें कि मनप्रीत गोनी अपनी तेज गेंदबाजी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे. वह काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं.
IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे. उनके प्रदर्शन को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी दिल खोल कर तारीफ की थी और उन्हें भारतीय क्रिकेट की बड़ी खोज कहा था. देखने की बात यह है कि कम समय में क्रिकेट में खास पहचान बनाने वाले यह खिलाड़ी अब राजनीति में कितनी पकड़ बना पाते हैं.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

