Dharm Desk – सावन पूर्णिमा का पावन अवसर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने का बहुत खास समय होता है। सनातन परंपरा में सावन के महीने और विशेष रूप से पूर्णिमा तिथि पर किए जाने वाले धार्मिक उपायों का बहुत महत्व होता है। यदि आप अपने जीवन में सुख समृद्धि और सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो सावन की पूर्णिमा के दिन शहद का यह सरल और अचूक उपाय कर सकते हैं।

भगवान शंकर अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। इस उपाय को करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याएं और आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है।
सावन पूर्णिमा और उपाय विधि
इस साल सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को मनाई जाएगी। उपाय के लिए आपको सिर्फ एक ताजा फूल या बेलपत्र और शुद्ध शहद की कुछ बूंदों की आवश्यकता होगी। पूजा के समय किसी पत्ते या फूल के ऊपर केवल एक बूंद शुद्ध शहद लगाएं। शहद लगे हुए उस फूल या पत्ते को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शंकर (शिवलिंग) पर चढ़ा दें। शिवलिंग पर फूल अर्पित करते समय महादेव से अपने जीवन के दुखों को दूर करने और सुख-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करें। और साथ ही इस मंत्र का जाप करें…
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
या ‘ओम नमः शिवाय’ का श्रद्धापूर्वक जाप भी किया जा सकता है। पूजा के समय मन में किसी के प्रति बुरी भावना न रखें और पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ को याद करें। मान्यताओं के अनुसार सावन में की गई शिव आराधना भक्त के मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है।
- भाग्य में होगा बदलाव – सावन पूर्णिमा के दिन पूरी निष्ठा से किया गया यह उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और जीवन में चार चांद लगा देता है।
- इच्छाएं होंगी पूरी – इस उपाय के परभाव से अगले साल तक इंतजार करने पर भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं और जीवन से तंगी को दूर करते हैं।
- मानसिक शांति और समृद्धि – शहद को मिठास और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे महादेव को चढ़ाने से घर में खुशहाली और शांति का वास होता है।


