Dharm Desk – घर में पेड़-पौधे लगाना केवल सौंदर्य या पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। सनातन धर्म में ऐसे पौधे होते हैं जिनकी पूजा देवी देवताओं के रूप में की जाती है ऐसे में इन पेड़-पौधों का सही दिशा में रखा होना बहुत जरूरी है। सही स्थान ही घर में सुख शांति और समृद्धि लाती है। वहीं इन पवित्र पौधों को गलत दिशा में लगाने से शुभ फल में कमी आ सकती है।

तुलसी का पौधा होता मां लक्ष्मी का रूप

तुलसी को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। हर घर में तुलसी का पौधा होना शुभ माना जाता है, लेकिन इसकी दिशा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ।तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा यम की मानी जाती है, जिससे तुलसी की पवित्रता प्रभावित होती है । तुलसी को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

मनी प्लांट धन की आवक का प्रतीक होता है

    मनी प्लांट को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक उन्नति के द्वार खुलते है, लेकिन इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ नहीं होगा। धार्मिक दृष्टि से ये दिशा ऊर्जा के संतुलन को प्रभावित करती है । मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    शमी का पौधा लगाने से शनिदेव की कृपा बरसती है

      शमी का पौधा शनिदेव और भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। दशहरे के दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी को दक्षिण दिशा में लगाने से इसके सकारात्मक प्रवभा कम हो जाते हैंl इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में लगाने से शनि दोष कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है

      केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है

      केले का पेड़ भगवान विष्णु और बृहस्पति देव से जुड़ा है। पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व होता है। इसे घर के अंदर लगाने की बजाय बाहर लगाना अधिक शुभ माना गया है। दक्षिण दिशा में केला लगाना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

      ऐसे पौधे हरियाली ही नहीं बल्कि घर की आध्यात्मिक ऊर्जा से भी जुड़े होते हैं

      धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये सभी पौधे केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि घर की आध्यात्मिक ऊर्जा से भी जुड़े होते है सही दिशा में इन्हें लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है। परिवार में खुश हाली बनी रहती है। इसलिए पौधे लगाते समय केलव देखभाल ही नहीं, बल्कि उनकी दिशा और धार्मिक महत्व का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।