रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं ऑर्थोपेडिक टीम ने अपनी विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक में दक्षता का परिचय देते हुए, एक युवक के दाँयी बाँह (Humauras) के गंभीर फ्रैक्चर और नर्व इंज्यूरी को सफलतापूर्वक ठीक करने में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह मामला न केवल जटिल फ्रैक्चर का था, बल्कि इसमें मांसपेशियों और नसों के गहरे घाव की वजह से मरीज की बाँह को काटने तक की नौबत आ गई थी.
यह भी पढ़ें : आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत ने जीता शानदार गोल्ड, दीपिका ने दिलाई टीम को जीत…
एक गंभीर हादसे के बाद जब मरीज को श्री नारायणा हॉस्पिटल में लाया गया तब उसके दाएं बाँह की हड्डी (ह्यूमर्स ) पूरी तरह से बाहर लटकी हुई दिखाई दे रही थी, और उसका घाव काफी दूषित ( Dirty Wound ) लग रहा था. बाँह की मुख्य रेडियल आर्टरी भी पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.
प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम ने मिलकर सबसे पहले उसके घाव की सफाई (डिब्राइमेन्ट ) की तत्पश्चात हड्डी को स्थिर करने हेतु नेलिंग की गई, घाव को संक्रमण से बचाने और जल्द भरने के लिए VAC (Vacuum Assisted Closure ) तकनीक का उपयोग किया गया और फिर मरीज की Latissimus Dorsi Muscclocutaneous Flap सर्जरी की गई.

इस सर्जरी में मरीज के पीठ के हिस्से से मांसपेशियाँ और त्वचा लेकर उसे बाँह के गंभीर घाव पर प्रत्यारोपित किया गया, जिससे मरीज की रिकवरी एकदम फास्ट हो गई और उसकी बाँह कटने से बच गयी. उसके बाँह की कार्य क्षमता वापस आने की पूरी उम्मीद है.
श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे जटिल मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ऐसे गंभीर एवं जटिलतम केसों में जहां हड्डी के साथ – साथ नसें एवं मांसपेशियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, वहां पर हमारे हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक एवं प्लास्टिक सर्जरी टीम मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करती है.
उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में काम्प्लेक्स वुंड रिकंस्ट्रक्शन (जटिल घाव पुर्ननिर्माण ) के लिए आधुनिकतम तकनीकें एवं विशेषज्ञ सर्जनों की टीम 24 x 7 उपलब्ध हैं, और ऐसे गंभीर रोगियों को महानगरों की ओर रुख़ करने की अब कतई आवश्यकता नहीं है, श्री नारायणा हॉस्पिटल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर से चिकित्सा जगत में अपनी विश्वसनीयता साबित कर दिखाई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

