रेणु अग्रवाल, धार। Doctors Farewell Party In Hospital: अस्पतालों को मरीजों को लिए जीवन रक्षा देने वाली जगह माना जाता है। लेकिन धार का एक अस्पताल फेयरवेल पार्टी का अड्डा बन गया। सरदारपुर अस्पताल परिसर के एक हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर और स्टाफ तेज संगीत पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आयोजन एक डॉक्टर की विदाई के लिए किया गया था।
मरीजों से महज 10 फीट दूर था पार्टी हॉल
जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान जिस हॉल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे, उससे करीब 10 फीट की दूरी पर मरीज भर्ती थे और उनका उपचार चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान तेज संगीत पर डॉक्टर और स्टाफ ने डांस किया।
अस्पताल परिसर में हुआ फेयरवेल आयोजन
सरदारपुर सिविल अस्पताल जिला मुख्यालय से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के फेयरवेल के लिए अस्पताल परिसर के हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
सीएमएचओ ने माना गंभीर मामला, जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे से टेलीफोनिक बात की गई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है। यदि अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया है, तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

