Dharm Desk – घरों की सजावट में पेड़-पौधों का खास महत्व बढ़ गया है. कई लोग गार्डनिंग के शौक में तरह-तरह के पौधे लगाते है. तो वहीं कुछ लोग खास तौर पर ऐसे पौधे चुनते है. जिन्हें गुडलक और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इन्हीं में से एक है मनी प्लांट, जो लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है. मान्यता है कि इसे लगाने से घर में धन की आवक बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. लेकिन मनी प्लांट को लेकर एक दिलचस्प धारणा भी प्रचलित है, अगर इसे चुरा कर लगाया जाए तो यह ज्यादा फलदायी होता है. इस बात पर विश्वास भी करते हैं, लेकिन क्या सच में ऐसा है? वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, लेकिन यह तभी संभव है जब इसे सही तरीके से लगाया और संभाला जाए. इसलिए अंधविश्वास से बचें और सही नियमों का पालन करें, तभी यह पौधा आपके घर में खुशहाली ला सकता है.

क्या सच में चुराया हुआ मनी प्लांट देता है लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसारकिसी भी चीज को चोरी करके लाना शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में मनी प्लांट को चुराकर लगाना भी गलत ही कहा जायेगा. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि हमेशा पौधे को खरीदकर या सही तरीके से प्राप्त करके ही घर में लगाना चाहिए. तभी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है.

फिर क्यों प्रचलित हुई यह मान्यता

दरअसल, पहले के समय में लोग अपने रिश्तेदारों या जान-पहचान वालों के घर से मनी प्लांट की छोटी कटिंग लेकर आते थे, यह कटिंग आसानी से उग जाती थी, इसलिए धीरे-धीरे इसे चुराया हुआ मनी प्लांट कहा जाने लगा. समय के साथ यह बात एक मान्यता में बदल गई, जबकि इसका वास्तु से कोई संबंध नहीं है.

मनी प्लांट लगाने के सही नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता जाता है. यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है. इसलिए यहां रखने से घर में बरकत बनी रहती है.

इन गलतियों से बचना है बहुत जरूरी है

मनी प्लांट की सही देखभाल भी बेहद जरूरी है. इसके पत्ते अगर पीले या सूखे हो जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है. इसके अलावा पौधे को कभी भी गंदे पानी में न रखें और न ही बहुत अंधेरी जगह पर रखे. ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए, इसे जमीन पर फैलने न दें. साथ ही, इस पौधे को बार-बार इधर-उधर स्थानांतरित करने से भी बचना चाहिए.