बलवंत भट्ट, मंदसौर। जिला अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया। बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की है। मरीज के परिजन जिला अस्पताल परिसर में मौजूद थे, इसी दौरान एक कुत्ता उनका बैग उठाकर वहां से भाग गया। बैग गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
25 अगस्त महाकाल दर्शन: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
पुलिस ने गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला
पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुत्ते द्वारा बैग ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV कैमरों की मदद से कुत्ते की लोकेशन ट्रेस करते हुए गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला और बैग में रखे जेवरात बरामद कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते बैग और जेवरात बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
मरीजों और परिजनों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
वहीं, घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के लगातार विचरण करने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ये किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


