अजयारविंद नामदेव, शहडोल। कुत्ता घर की रखवाली करता है, लेकिन शहडोल में यही पालतू कुत्ता एक विवाद की वजह बन गया और मामला थाने तक पहुंच गया, कुत्ते को लेकर चाची-भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि आरोप है कि ईंट से हमला कर दिया गया, बीच-बचाव करने पहुंचे 18 साल के युवक को भी उसी पालतू कुत्ते ने काट लिया। अब एक तरफ घायल युवक अस्पताल पहुंचा, तो दूसरी तरफ कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस की FIR तक पहुंच गया।
गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला
कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडवनगर में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी चाची के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया, पंडवनगर स्थित लाल सोनिया चाय की दुकान में बैठा था, इसी दौरान मोहल्ले का प्रशांत उर्फ राहुल पांडेय अपने पालतू कुत्ते को लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि प्रशांत ने चाची पूर्णम सोनिया से कहा कि अपना कुत्ता यहां से ले जाओ, यहां बच्चे खेलते हैं और तुम्हारा कुत्ता उन्हें काट सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर प्रशांत ने चाची को गाली देना शुरू कर दिया।
कुत्ते के काटने से चोट आने की पुष्टि की
जब चाची को गाली देने से मना किया गया तो आरोपी ने ईंट का टुकड़ा उठाकर हमला कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान युवक का पालतू कुत्ता दौड़कर आया और उसके बाएं हाथ की कोहनी के पास काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने कुत्ते के काटने से चोट आने की पुष्टि की, पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रशांत उर्फ राहुल पांडेय के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


