पंजाब के कुत्ते के काटने से दो बच्चियों की मौत के बाद हंगामा हो गया है। लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अब इस पर आपत्ति की है, जिसके बाद सोया हुआ प्रशासन जगा है। अब कुत्तों की नसबंदी का काम किया जा रहा है। लेकिन यह भी तब हुआ है जब केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
दो दिन पहले दी थी चेतावनी
दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने जिला प्रशासन व नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर निगम व जिला प्रशासन को चेतावनी तक दे डाली थी कि अगर इस तरह के हादसों को काबू करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाया तो वह कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। इसके बाद आखिरकार जिला प्रशासन जागा और हसनपुर में कुत्तों की नसबंदी के लिए निजी फर्म को नियुक्त किया गया है। यह कंपनी पहले ही निगम के एरिया में कुत्तों की नसबंदी करने का काम कर रही है।

निगरानी में होगा काम
आपको बता दें कि इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। चुनी गई फर्म की ओर से किए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए प्रत्येक नगरपालिका समिति में एक समिति स्थापित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत बैंस, रोहित गुप्ता, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी कृतिका गोयल, एसडीएम जसलीन कौर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई

