Donald Trump gives Iran Final Ultimatum: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देश एक बार फिर वार्ता के टेबल पर बैठ सकते हैं। वार्ता की संभवनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तेवर देखाए हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान को फाइनल अल्टीमेटम देते हुए कहा कि डील करो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते। उन्होंने कहा, “शायद मैं इसे एक्सटेंड न करूं. अगर ऐसा हुआ तो ब्लॉकेड जारी रहेगा और हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि 21 अप्रैल की डेडलाइन बेहद अहम है। अगर इस तारीख तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई ठोस समझौता नहीं होता, तो सीजफायर खत्म हो सकता है। इसका मतलब साफ है कि मिडिल ईस्ट एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की तरफ बढ़ सकता है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह होने वाला है” लेकिन ईरान का कहना है कि उनकी बातों पर भरोसे कम है।
होर्मुज के आसपास ब्लॉकेड रहेगा जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि चाहे सीजफायर बढ़े या नहीं, अमेरिका का ईरान पर लगाया गया नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा। यह ब्लॉकेड ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि इससे उसके तेल निर्यात पर सीधा असर पड़ता है। यानी भले ही बातचीत जारी हो, लेकिन दबाव की राजनीति भी साथ-साथ चलती रहेगी।
ट्रंप बोले- होर्मुज से जहाजों पर टैक्स नहीं लेने देंगे
ट्रम्प ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल (फीस) नहीं लगेगी। CNN के मुताबिक एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहाजों से पैसे लेना सही नहीं है और ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। दरअसल, खबर है कि ईरान इस संघर्ष के दौरान वहां से गुजरने वाले जहाजों से पैसे ले रहा था। ट्रम्प इसी बात का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी जहाज ने ईरान को टोल दिया, तो अमेरिका उसे समुद्र में रोक सकता है।
ईरान बोला- न तो हम यूरेनियम देंगे और न ही परमाणु कार्यक्रम रोकेंगे
इधर ईरान ने ट्रंक के सभी दावे को खारिज कर दिया है। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ (MB Ghalibaf) ने ट्रम्प पर 1 घंटे में 7 झूठे दावे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दावों से न तो अमेरिका युद्ध जीत पाया और न ही बातचीत में उसे फायदा मिलेगा। उन्होंने ट्रंप पर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच चल रहे गतिरोध को लेकर झूठे दावे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही, ईरानी लीडर ने चेतावनी दी है कि ईरान पर लगातार दबाव डालने के ग्लोबल शिपिंग पर गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ग़ालिबफ़ ने कहा, “ट्रंप ने एक घंटे में सात दावे किए, और वे सातों ही झूठे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संघर्ष और बातचीत दोनों में ही अमेरिका नाकाम रहा है और वह उस गलत दावे करके सफल नहीं हो पाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरानी बंदरगाहों पर मौजूदा नाकेबंदी जारी रहती है, तो होर्मुज़ स्ट्रेट आज़ादी से खुला नहीं रहेगा। ग़ालिबफ़ ने कहा कि समुद्री आवाजाही अब ईरान के कंट्रोल में होगी और रास्ते राजनीतिक संदेशों के बजाय ‘ज़मीनी हालात’ के आधार पर तय किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

