Trump Openly Threatens Iran On New Supreme Leader: ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद भी अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। उनके नाम का ऐलान ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के किया गया। मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुनने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पाएगा तुम्हारा नया सुप्रीम लीडर लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा।

बता दें कि इजराइल और अमेरिका का ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के पहले हमले में अली खामेनेई की हत्या के बाद ट्रंप ने कहा था कि नया सुप्रीम लीडर चुनने के लिए ईरान को हमसे मंजूरी लेनी होगी। वहीं ईरान ने ट्रंप की धमकियों को धत्ता बताते हुए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी और देश का नया सुप्रीम लीडर चुना।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कह चुके हैं कि ईरान उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुने। दूसरी तरफ इजराइल ने धमकी दी थी कि वो खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देंगे। अब ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को अस्वीकार्य और कमजोर बताया है और कहा है कि उन्हें पहले इस पद के लिए इसलिए नहीं चुना गया था क्योंकि उन्हें अक्षम समझा गया था। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें हमसे मंजूरी नहीं मिलती है, तो उनका कार्यकाल लंबा नहीं चलेगा। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल में वापस न जाना पड़े, जब मेरे जैसा कोई राष्ट्रपति न हो जो ऐसा न करे। मैं नहीं चाहता कि लोगों को पांच साल बाद वापस जाकर वही गलती दोबारा करनी पड़े, या इससे भी बदतर, उन्हें परमाणु हथियार बनाने की इजाजत मिल जाए।

मोजतबा खामेनेई अस्वीकार्य

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उन्हें ईरान के अगले नेतृत्व के चयन में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया है कि वह नेतृत्व किस स्वरूप का होगा। ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को अस्वीकार्य और कमजोर बताया है और कहा है कि उन्हें पहले इस पद के लिए इसलिए नहीं चुना गया था क्योंकि उन्हें अक्षम समझा गया था। वहीं रविवार को ट्रंप ने शासन की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्यरत शीर्ष ईरानी अधिकारी अली लारीजानी के बारे में भी इसी तरह की अपमानजनक टिप्पणी की थी।

बिना शर्त आत्मसमर्पण

शुक्रवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, अमेरिका ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने और उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m