Donald Trump Big Promise For US midterm elections: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के सिर्फ दो महीने बचे हुए हैं। ‘अमेरिकी मिडटर्म चुनाव’ जीतने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा चुनावी दांव चला है। डोनाल्ड ट्रंप हर अमेरिकी को 5 लाख रुपये देने का वादा किया (Donald Trump Will give Rs5 lakh to every American) है। ट्रंप ने कहा कि अगर पार्टी नवंबर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है तो हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) दिए जाएंगे।
बता दें कि मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका लगा है। ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग ऑल टाइम लो पहुंच गई है। इससे रिपब्लिकन की संसद पर पकड़ कमजोर पड़ती हुई दिख रही है। बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग ईरान युद्ध और देश की अर्थव्यवस्था से खुश नहीं हैं। पार्टी की हारने की संभावना को देखते हुए ट्रंप ने यह बड़ा ऐलान किया है।
रिपब्लिकन पार्टी ने बुधवार, 9 सितंबर को टेक्सास के डलास में अपना पहला मिडटर्म इलेक्शन कैंपेन शुरू किया। डैलस में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे। इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ कहा जाएगा। ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इतनी बड़ी रकम कहां से आएगी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमारा देश बहुत पैसा कमा रहा है। उन्होंने इस डिविडेंड के साथ एक शर्त भी रखी. उन्होंने कहा कि यह पैसा अमेरिका में ही खर्च करना होगा। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग यह पैसा लेकर कनाडा, चीन या जर्मनी जाकर खर्च करें।
योजना में कुल कितनी रकम खर्च होगी?
इस प्रस्ताव पर कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है। दुनिया भर में करीब 24.5 करोड़ वयस्क अमेरिकी नागरिक हैं। न्यूजवीक के मुताबिक, अगर सभी को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं, तो इस योजना पर करीब 1.22 ट्रिलियन डॉलर (करीब 11.6 लाख करोड़ रुपये) खर्च हो सकते हैं। हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में अमेरिका में रहने वाले वयस्क नागरिकों की बात कही है। ऐसे में विदेशों में रहने वाले करीब 20 लाख अमेरिकी नागरिक इस योजना से बाहर हो सकते हैं।

सर्वे में ट्रंप की लोकप्रियता कम
बता दें कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले हुए एक सर्वे में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग ऑल टाइम लो पहुंच गई है। रॉयटर्स और इप्सॉस के ताजा सर्वे के मुताबिक बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग ईरान युद्ध और देश की अर्थव्यवस्था से खुश नहीं हैं। इससे ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग ऑल टाइम लो पहुंच गई है। जनमत सर्वेक्षणों में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 30 प्रतिशत के निचले स्तर पर दिखाई गई है। सर्वे में रजिस्टर्ड वोटरों से पूछा गया कि अगर अभी कांग्रेस के चुनाव हों तो वे किस पार्टी को वोट देंगे। इसमें डेमोक्रेट्स को रिपब्लिकन से 5 प्रतिशत अंक की बढ़त मिली है। बता दें कि मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर सबकी नजर है। अभी रिपब्लिकन के पास 218 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 214। बहुमत हासिल करने के लिए डेमोक्रेट्स को सिर्फ तीन सीटें और जीतनी होंगी।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



