Dharm Desk – गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में गुरु की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं. यदि गुरु मजबूत हो तो जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है, जबकि इसके कमजोर होने पर आर्थिक तंगी, करियर में बाधा और वैवाहिक जीवन में समस्याएं सामने आ सकती हैं. ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने के साथ-साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

साबुन-शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन साबुन और शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है. व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं. इसी तरह इस दिन बाल कटवाना और नाखून काटना भी अशुभ होता है. ये आदतें न केवल गुरु की कृपा को कम करती हैं, बल्कि घर में नकारात्मकता को भी बढ़ा सकती है.

उधार लेन-देन नहीं करना चहिए

इसके अलावा, गुरुवार के दिन किसी से उधार लेना या किसी को पैसा देना भी ठीक नहीं हाेता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन-देन आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है. धन हानि का कारण बन सकता है. इसलिए इस दिन वित्तीय लेन-देन से बचना चाहिए.

सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना

कुछ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है. गुरुवार की शाम के समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है.

इन कार्यों को करना चाहिए

कुछ उपाय करने से गुरु को मजबूत किया जा सकता है. जैसे पानी में हल्दी डालकर स्नान करना, पीले वस्त्र धारण करना, भगवान विष्णु की पूजा करना और केले के पेड़ की पूजा करना. साथ ही ओम बृ बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलते है. गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना भी अत्यंत शुभ कहा जाता है. यह न केवल गुरु को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है. इसलिए इस दिन सही आचरण और सावधानियों का पालन करना बेहद आवश्यक है, ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहे.