Dharm Desk – मां लक्ष्मी सुख, समृद्धि और वैभव की देवी है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई, शांति और सकारातमक वातावरण होता है. वहां मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहता है, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में शाम के समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं. जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संध्या का समय बेहद पवित्र माना गया है, इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. शास्त्रों में बताया है कि शाम के समय घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए, कई लोग आलस के कारण समय पर दीपक या लाइट नहीं जलाते. इससे नकारात्मक उर्जा बढ़ती है और लक्ष्मीजी घर से दूर चली जाती हैं. खासतौर पर मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाना जरूरी होता है. इसके अलावा कई लोग शाम होते ही घर में झाड़ू लगाने लगते हैं. धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की बरकत चली जाती है. हालांकि सफाई रखना अच्छी बात है, लेकिन शाम के समय झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना गया. इसके बावजूद कई लोग रोज यह गलती करते हैं.

संध्या के समय सोना भी अशुभ होता है
शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय सोना भी अशुभ माना गया है. संध्या के समय सोने से घर में आलस्य और दरिद्रता का वास बढ़ता है. बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि शाम के समय भगवान की पूजा, दीपक और भजन करना चाहिए, लेकिन आजकल लोग मोबाइल और टीवी में व्यस्त रहते हैं. धार्मिक ग्रंथो में यह भी बताया गया है कि शाम के समय घर में लड़ाई-झगड़ा या ऊंची आवाज में बोलना अशुभ होता है. इससे घर का सकारातमक माहौल खत्म होने लगता है. जहां रोज कलह होती है, वहां मां लक्ष्मी ज्यादा समय तक नहीं ठहरतीं है.
दूध-दही और नमक किसी को उधार ना दें
इसके अलावा शाम के समय दूध, दही या नमक किसी को उधार देना भी शुभ नहीं माना गया है. कई लोग इन बातों को अंधविश्वास समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व बताया गया है. शाम का समय देवी-देवताओं की आराधना का समय होता है. ऐसे में इस दौरान साफ-सफाई, शांति, दीपक और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं. घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

