Lifestyle Desk – आजकल घरों में फास्ट फूड बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को बाहर मिलने वाले चटपटे नूडल्स बेहद पसंद आते हैं. लोग घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार सारी सामग्री सही होने के बावजूद नूडल्स चिपचिपे, फीके या ज्यादा नरम बन जाते हैं. दरअसल, इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और परफेक्ट नूडल्स बनाना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कौन सी ग़लतियाँ कर देते हैं हम.

ज्यादा देर तक नूडल्स उबालना

नूडल्स बनाते समय सबसे आम गलती होती है उन्हें जरूरत से ज्यादा उबाल देना. ऐसा करने से नूडल्स बेहद नरम और चिपचिपे हो जाते हैं. हमेशा पैकेट पर दिए गए समय के अनुसार ही नूडल्स पकाएं. उबालने के बाद तुरंत इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे नूडल्स अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं हैं.

उबालते समय तेल न डालना

कई लोग नूडल्स उबालते समय पानी में तेल नहीं डालते. जबकि थोड़ा सा तेल डालने से नूडल्स आपस में चिपकते नहीं हैं. साथ ही उबालने के बाद थोड़ा तेल मिलाकर उन्हें अलग-अलग रखना भी जरूरी होता है.

सब्जियों को ज्यादा पकाना

नूडल्स का स्वाद तभी अच्छा लगता है जब उसमें इस्तेमाल की गई सब्जियां हल्की क्रंची रहें. कई लोग सब्जियों को बहुत ज्यादा पका देते हैं, जिससे उनका रंग और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं. तेज आंच पर कम समय के लिए सब्जियां पकाना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

सॉस की मात्रा का गलत संतुलन

नूडल्स का स्वाद काफी हद तक सॉस पर निर्भर करता है. अगर सोया सॉस, चिली सॉस या टोमैटो सॉस ज्यादा हो जाए तो नूडल्स बहुत खट्टे या नमकीन लगने लगते हैं. हमेशा संतुलित मात्रा में सॉस डालें और स्वाद चखते हुए मिलाएं.

तेज आंच का इस्तेमाल न करना

रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स का एक बड़ा राज तेज आंच पर कुकिंग करना है. धीमी आंच पर नूडल्स पकाने से वे पानी छोड़ने लगते हैं और उनका टेक्सचर खराब हो जाता है. इसलिए नूडल्स और सब्जियों को हमेशा हाई फ्लेम पर जल्दी-जल्दी टॉस करें.

सही पैन का इस्तेमाल जरूरी

नूडल्स बनाने के लिए चौड़े और गहरे पैन या वॉक का इस्तेमाल करना चाहिए. छोटे बर्तन में नूडल्स ठीक से मिक्स नहीं हो पाते और टूटने लगते हैं. बड़े पैन में सभी चीजें आसानी से टॉस हो जाती हैं और स्वाद बेहतर आता है.

मसालों का सही चुनाव करें

कई बार लोग नूडल्स में जरूरत से ज्यादा मसाले डाल देते हैं, जिससे असली स्वाद दब जाता है. नूडल्स में हल्के मसाले और सॉस का संतुलन ही उन्हें स्वादिष्ट बनाता है. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो घर पर बने नूडल्स भी बिल्कुल बाजार जैसे स्वादिष्ट और शानदार बनेंगे. सही तरीका अपनाकर आप अपने परिवार को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आसानी से दे सकते हैं.