शुभम जायसवाल, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने लगातार करारा प्रहार किया है। महज चार दिन पहले घोघटपुर गांव में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद अब पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार देर रात माचलपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध नीले ड्रम छिपाए गए हैं। सूचना पर तत्काल टीम पहुंची और जांच में 5 नीले ड्रम बरामद किए गए, जो चार पहिया वाहन से लाकर जंगल में फेंके गए थे। ड्रमों के अंदर एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला क्रिस्टल जैसा केमिकल पाउडर मिला। कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपये है।
READ MORE: दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म: मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, देर रात होने का बहाना कर रुके थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, तस्कर पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए सबूत मिटाने के इरादे से यह केमिकल जंगल में छिपाकर फरार हो गए। यह कार्रवाई घोघटपुर फैक्ट्री मामले से जुड़ी दिख रही है, जहां दो दिन पहले राजस्थान पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने रघुनंदन पाटीदार के घर पर छापा मारा था। वहां से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का केमिकल, उपकरण और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर जब्त की गई थी, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
READ MORE: आगे घोड़ी पर दूल्हा राजा, पीछे 10-12 बैलगाड़ियां: विदिशा में बैलगाड़ी बारात बनी आकर्षण का केंद्र
माचलपुर थाना पुलिस अब दोनों मामलों में तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि यह अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है, जो राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर सक्रिय है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


