दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में हुए सनसनीखेज पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असद उसी तारा अपार्टमेंट का निवासी है, जहां पीड़ित परिवार भी रहता था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित परिवार एक-दूसरे को जानते थे, जिससे मामले को और गंभीर माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना से पहले व बाद की स्थिति का पता लगाया जा सके।
दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे सीआर पार्क थाना को मैक्स हॉस्पिटल से घटना की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि सीआर पार्क के अलकनंदा इलाके स्थित तारा अपार्टमेंट्स में रहने वाले तीन लोगों को उनके परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस घटना में घायल चचेरे भाई राहुल का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असद भी उसी तारा अपार्टमेंट का निवासी है, जहां पीड़ित परिवार रहता था। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने मामले में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपी असद, जो उसी तारा अपार्टमेंट्स में रहता है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी असद भी उसी तारा अपार्टमेंट्स का निवासी है, जहां पीड़ित परिवार रहता था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि घटना पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद से जुड़ी हुई है। पुलिस ने मामले में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके।
प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे पिता-पुत्र
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक करण सूद अपने परिवार के साथ तारा अपार्टमेंट में ही रहता था और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। यह उसके पिता राकेश सूद का व्यवसाय था, जिसमें वह सक्रिय रूप से मदद करता था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में हिरासत में ले लिया। आरोपी असद भी उसी अपार्टमेंट का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद का नतीजा है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी युवक ने गुस्से में चाकू निकाल लिया और पहले करण सूद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए आगे आए राकेश सूद पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों पर आधा दर्जन से अधिक वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी असद भी उसी तारा अपार्टमेंट्स का निवासी है, जहां पीड़ित परिवार रहता था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

