राजेश वर्मा, नारायणगढ, (अम्बाला)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती के उपलक्ष्य में शहजादपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मिजोरम के राज्यपाल माननीय जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कार्यक्रम मे पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए नारायणगढ़ हलके के विकास से सम्बधिंत एक मांग पत्र मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा।

डॉ पवन सैनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नारायणगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएं, ताकि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सके।

प्रमुख मांगें

मांग-पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, खेल, परिवहन और किसानों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गांव कड़ासन में नया बीडीपीओ खंड बनवाने, शहजादपुर माजरा में एक बड़ा पार्क बनवाने बारे, शहजादपुर माजरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व शहजादपुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करवाने बारे, शहजादपुर में महाराणा प्रताप के नाम पर कम्युनिटी सेंटर बनवाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर के सामने सामने सडक़ चौड़ीकरण कर 33 फुट का करने बारे, श्री विश्वकर्मा पंजलासा चौंक से फलाईऑवर मुख्य मार्ग तक चार मार्गीय सडक़ निर्माण बारे, अनाज मंडी नारायणगढ़ के सामने मैदान की राशि को विभागों में आपसी स्थानांतरित करके हुए सनातन मैदान बनवाने बारे, राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में बीएड कोर्स को शुरू करवाने तथा कालेज परिसर में स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड बनवाने बारे, नारायणगढ़ में एएनएम व जीएनएम का कोर्स शुरू करवाने और दोनों शहरों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करवाने बारे, नारायणगढ़ में राजकीय पशु चिकित्सालय व पॉलिक्लीनिक खोला जाए तथा गांव बधौली में राजकीय आयुवेर्दिक औषधालय बनाई जाए और गांव बड़ागढ में राजकीय पशु अस्पातल बनाया जाए।

गांव धनाना में राजकीय पशु औषधालय से राजकीय पशु अस्पताल अपग्रेड किया जाए, अम्बाला जिला या प्रदेश में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शौर्य स्थल बनाया जाए। राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर का नाम रानी पद्मवती के नाम पर रखा जाए, हरियाणा राज्य परिवहन नारायणगढ़ के सब डिपो को डिपो का दर्जा दिया जाए। गांव लौटो से गांव डूमा वाला तक नई सडक़ व मारकंडा नदी पर पूल बनाया जाए, शहजादपुर शहर में टी प्वाईट आईटीआई भारांपुर से फलाईओवर हाईवे पंचकूला तक चारमार्गीय सडक़ लाईटों सहित बनवाई जाए।

गांव कुराली व भरेड़ी कलां में सडक़ को चारमार्गी बनाया जाए। आधुनिक खेल स्टेडियम बडागढ का नाम महाराणा प्रताप के नाम रखा जाए। राजकीय महिला आईटीआई के लिए सरकारी ईमारत बनाई जाए, नारायणगढ एवं शहजादपुर अनाजमंडी किसान विश्राम गृह की नई ईमारत बनवाई जाए, नारायणगढ अनाज मण्डी के सामने बने हुए हैफेड गोदाम को स्थानांतरित किया जाए।

अनाजमंडी नारायणगढ़ को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए, गांव कड़ासन पंचकूला हाईवे पर फलाईओवर बनवाया जाए, कच्चे रास्ते जिनमें गांव डैहर से गांव लाहड़पुर तक 7 करम, गांव शाहपुर से नंदुवाली तक, गांव फिरोजपुर काठ से गांव नेकनावा तक, गांव भरेड़ीखुर्द से गांव तानका माजरा तक, गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक 6 करम तथा गांव पंजलासा से गांव बरसूमाजरा तक, गांव पंजलासा से गांव अहमदपुर तक, गांव बड़ी उज्जल से छोटी उज्जल तक, गांव लखनौरा से गांव बाकरपुर तक, गांव लालपुर से गांव हसनपुर तक 5 करम की सडक़ बनवाने की मांग रखी। डॉ पवन सैनी ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से नारायणगढ़ क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण दोनों हिस्सों में विकास को गति मिलेगी और युवाओं, महिलाओं व किसानों को नए अवसर प्राप्त होंगे।