अजय सैनी, भिवानी। किसी भी प्रतिभा में निखार आता है तो उसका गुणात्मक लाभ आम आदमी तक पहुंचता है। आईटी सिटी गुरुग्राम के मेदांता – द मेडिसिटी, में पिछले करीब ढ़ाई साल से कार्यरत इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील कुमार सैनी ने अस्ताना स्थित यूएमसी हार्ट सेंटर में टीएवीआर तकनीक का अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।।

यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वे भिवानी एवं आस पास के ज़िलों के शायद पहले हृदयरोग विशेषज्ञ हैं। यह संस्थान मध्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ हृदय केंद्रों में से एक है।
टीएवीआर हृदय वाल्व बदलने की आधुनिक तकनीक है, जिसमें बिना सीना खोले उपचार किया जाता है। यह विशेष रूप से उन मरीजों के लिए अधिक लाभकारी सिद्ध होता है, जो ओपन हार्ट सर्जरी का जोखिम नहीं उठा सकते।
डॉ. सैनी प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को भिवानी केअंचल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, में हृदय रोगियों को सेवाएं देते हैं।

