Dharm Desk – सनातन परंपरा में घर के मुख्य दरवाजे का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार ही वह जगह है जहाँ से सकारात्मक ऊर्जा और धन की देवी माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। यदि आपके जीवन में लगातार आर्थिक तंगी बनी हुई है बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं या फिर घर में बरकत नहीं हो रही है। तो मुख्य दरवाजे से जुड़ा एक छोटा और आसान उपाय आपकी किस्मत के बंद ताले खोल सकता है। सिंदूर और हल्दी का यह खास उपाय न सिर्फ घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है। बल्कि धन-धान्य और समृद्धि के दरवाजे भी आपके लिए खोलता है।

उपाय करने की विधि

सबसे पहले शुद्ध और लाल रंग का सिंदूर लें अब इस सिंदूर से अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपरी हिस्से या चौखट पर ‘U’ (अंग्रेजी के U) आकार का एक पवित्र चिन्ह बनाए। जब ‘U’ का आकार बनकर तैयार हो जाए तब हल्दी को उस चिन्ह के दोनों ऊपरी कोनों पर लगा दें।यह कार्य पूरे श्रद्धा भाव और शांत मन से करें।

इस उपाय के फायदे

  1. माता लक्ष्मी का आगमन होता हैं इससे मुख्य द्वार पर सिंदूर और हल्दी का यह योग धन की देवी मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  2. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती हैं अगर घर में लगातार पैसे की कमी बनी रहती है या फिजूलखर्ची बहुत अधिक होती है तो यह उपाय धन के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।
  3. U’ आकार की यह आकृति बाहर से सकारात्मक ऊर्जा और सोई हुई किस्मत को खींचकर आपके घर के अंदर लाती है।
  4. सिंदूर और हल्दी दोनों को ही बहुत पवित्र माना गया है जो घर के मुख्य दरवाजे से किसी भी प्रकार की बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों को अंदर आने से रोकती हैं।

इन बातों का भी ध्यान रखें

यह उपाय करते समय मन में किसी प्रकार का संशय न रखें और पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ इसे करें।साथ ही घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें क्योंकि स्वच्छ स्थान पर ही देवी लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। घर के मुख्य द्वार पर किया गया यह सरल और प्रभावशाली उपाय आपके जीवन की सभी रुकावटों को दूर कर समृद्धि और खुशहाली ला सकता है।

इसके साथ ही दरवाजे के आसपास गंदगी टूटे सामान या अनावश्यक वस्तुएं जमा न होने दें। सुबह के समय मुख्य द्वार की सफाई करके दिया जलाने से भी घर का माहौल शांत और सकारात्मक बनाए रखने की धार्मिक मान्यता है।