मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक ऑपरेशन के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है. अधिकारियों ने मोम के रूप में छिपे 16 कैप्सूलों से कुल 6.859 किलोग्राम (24 कैरेट) सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 10.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोने के साथ 5 बांग्लादेशी नागरिकों और 1 एयरपोर्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.
अधिकारियों ने विदेश से सोने की स्मगलिंग में शामिल ऑर्गनाइज़्ड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया. डीआरआई की टीम ने 29 अगस्त को “ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक” चलाया.
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी के रैकेट का डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस पर्दाफाश किया है. ‘ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक’ के तहत एयरपोर्ट के एक कर्मचारी को सात कैप्सूल में छिपाए सोने के पाउडर के साथ पकड़ा गया.
इस सिंडिकेट में मुंबई के रास्ते दुबई, बैंकॉक और माले के बीच यात्रा करने वाले ट्रांजिट पैसेंजर के साथ-साथ एयरपोर्ट का स्टाफ मेंबर भी शामिल था. आरोपी वैक्स के रूप में सोने की धूल वाले सात कैप्सूल लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था.
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने 29 अगस्त 2026 की रात हवाई अड्डे पर घेराबंदी की. DRI ने, जब एक एयरपोर्ट कर्मचारी सुरक्षा तंत्र को चकमा देकर हवाई अड्डे के बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था तो उसी समय पकड़ लिया. पूछताछ करने पर कर्मचारी ने स्वीकार किया कि वह ट्रांजिट यात्रियों से यह सोना लेकर एयरपोर्ट से बाहर पहुंचाता था.
DRI के मुताबिक, इस मामले में सभी पांच यात्री बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो ट्रांजिट यात्री थे. इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था. हालांकि, DRI को मिली खुफिया जानकारी के चलते पूरा नेटवर्क पकड़ में आ गया. आगे की जांच जारी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


