कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र के कोरबी-धूतरा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने डायल 112 पर कॉल किया गया था, जहां से हरदीबाजार लोकेशन पर मौजूद महतारी एक्सप्रेस के चालक भुवन पाल को सूचना मिली. वह बताए गए लोकेशन पर केस लेने महतारी एक्सप्रेस लेकर निकला, लेकिन रास्ते में चालक भुवन सिंह ने शराब पी ली. नशा चढ़ने पर वह रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर सो गया. महतारी एक्सप्रेस को देर तक सड़क पर खड़ी हालत में देखकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो अंदर चालक भुवन सोते हुए हालत में मिला. ग्रामीणों ने उसे उठाया और इस दौरान उसके नशे में मिलने पर मोबाइल से वीडियो बना लिया. महतारी एक्सप्रेस को सड़क से किनारे किया.


घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पुलिस को दी गई. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधीन नियोक्ता इकाई ने चालक भुवन पाल को सेवा से अलग कर दिया. विभाग की ओर से कहा गया कि महतारी एक्सप्रेस वाहन 102 आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत आती है, अतः इस प्रकार के लापरवाहीपूर्वक कार्य को गंभीर कृत्य की श्रेणी में रखा है. इस कृत्य के लिए कार्यालय ने कार्रवाई कर भुवन पाल को चालक पद से कार्य मुक्त किया. उसकी सेवाएं समाप्त कर दी है. आदेश में कहा है कि इस तरह के कृत्य और अन्य घोर लापरवाही प्रदर्शित होने वाले कृत्यों के लिए माफी का स्थान नहीं है.
यह भी पढ़ें:
- 01 April 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 01 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को ऑफिस में मिल सकता है कोई नया काम, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 1 अप्रैल महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : मंत्री विजय सिन्हा की समीक्षा बैठक, कांग्रेस और खान एवं भूतत्व विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

