कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र के कोरबी-धूतरा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने डायल 112 पर कॉल किया गया था, जहां से हरदीबाजार लोकेशन पर मौजूद महतारी एक्सप्रेस के चालक भुवन पाल को सूचना मिली. वह बताए गए लोकेशन पर केस लेने महतारी एक्सप्रेस लेकर निकला, लेकिन रास्ते में चालक भुवन सिंह ने शराब पी ली. नशा चढ़ने पर वह रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर सो गया. महतारी एक्सप्रेस को देर तक सड़क पर खड़ी हालत में देखकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो अंदर चालक भुवन सोते हुए हालत में मिला. ग्रामीणों ने उसे उठाया और इस दौरान उसके नशे में मिलने पर मोबाइल से वीडियो बना लिया. महतारी एक्सप्रेस को सड़क से किनारे किया.


घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पुलिस को दी गई. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधीन नियोक्ता इकाई ने चालक भुवन पाल को सेवा से अलग कर दिया. विभाग की ओर से कहा गया कि महतारी एक्सप्रेस वाहन 102 आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत आती है, अतः इस प्रकार के लापरवाहीपूर्वक कार्य को गंभीर कृत्य की श्रेणी में रखा है. इस कृत्य के लिए कार्यालय ने कार्रवाई कर भुवन पाल को चालक पद से कार्य मुक्त किया. उसकी सेवाएं समाप्त कर दी है. आदेश में कहा है कि इस तरह के कृत्य और अन्य घोर लापरवाही प्रदर्शित होने वाले कृत्यों के लिए माफी का स्थान नहीं है.
यह भी पढ़ें:
- Jharkhand SIR 2026: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी हलचल, नाम जोड़ने के 4.70 लाख से ज्यादा आवेदन, आज आखिरी मौका
- ₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन
- सपा में जाएंगे संजय निषाद? माता प्रसाद पांडे से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल
- CG Morning News : CM साय ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी… नवा रायपुर में गोल्फ का रोमांच… सरगुजा में लगेगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली में 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनेंगे, रेखा गुप्ता सरकार ने मंजूर किए ₹266 करोड़



