राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ शुजालपुर। Shujalpur Driver less Truck: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में शराब से भरा एक ट्रक सड़क पर दौड़ गया जिससे हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह थी कि गाड़ी के अंदर कोई नहीं था, बल्कि ड्राइवर खुद वाहन रोकने के लिए दौड़ता रहा। इस दौरान ट्रक बैंक के बाहर खड़े कैश वैन से टकरा गया।
यह भी पढ़ें: आग ने बुझाया घर का चिराग: कार में बैठे 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत, बेबस देखता रहा पिता
घटना आज शनिवार सुबह 7 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास हुई। इसी चौराहा के पास आबकारी विभाग का गोदाम है। दरअसल, दो ट्रक शराब डीसलरी से गोदाम में खाली होने के लिए सुबह पहुंचा था। ट्रक को रिवर्स लेकर गोदाम के गेट से अंदर करने के लिए एक ट्रक का ड्राइवर नीचे उतरकर दूसरे ट्रक में चढ़ गया, लेकिन उतरने से पहले उसने ट्रक को न्यूटल में ही छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: महिला की पुकार सुन दौड़ पड़े मंत्री: लकड़ी से बुझाई खेत में लगी आग, Video Viral
दोनों ट्रक का स्टाफ रिवर्स हो रहे ट्रक को साइड दिखाने और पार्किंग में लगवाने में मशगूल हो गया। इसी दौरान उसका ट्रक सड़क पर अपने आप लुढ़ककर बिना ड्राइवर चलने लगा। सुबह का समय होने से इस मुख्य बाजार में आवाजाही कम होने से बिना ड्राइवर दौड़े ट्रक से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन यह ट्रक 100 मीटर चलकर बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़ी कैश वैन में जा घुसा जिससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में नाबालिग किशोरी की मौतः स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक घायल
इस दौरान एक पोल भी टूटकर गिर गया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इस ट्रक को बिना ड्राइवर दौड़ते देख क्लीनर ने रोकने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वह ट्रक को रोक नहीं पाया और यह दुर्घटना हो गई। ट्रक में 1200 पेटी शराब लोड थी। घटना की सूचना मिलते ही आबकारी, पुलिस और बैंक का अमला पहुंचा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

