अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, पाकिस्तान से भारत में ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियार और नशा पहुंचाने वाले एक बड़े गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बड़ी बात यह है कि इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिरोह काफी समय से पाकिस्तान से पंजाब में हथियार सप्लाई का काम कर रहा था। ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से पंजाब की सीमा पर हथियार और नशे के कारोबार को यह गिरोह फैलाने का काम करता था। गिरफ्तारी के बाद इनके पास से आधुनिक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और वर्चुअल नंबरों के जरिए आपस में बातचीत करता था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था। इसके बाद पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों तक इनकी सप्लाई की जाती थी।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कितने लोगों के कनेक्शन हैं। साथ ही पहले कितनी खेप पंजाब में पहुंचाई जा चुकी है और किन लोगों को सप्लाई की गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में छेहरटा थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

