अमृतसर। पंजाब में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार मुहिम चला रहे हैं लेकिन इन सभी के बीच में अभी नशा तस्कर और आपराधिक तत्व अपने नाकाम मंसूओं को पूरा करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में भारत पाक सीमा पर में भारी मात्रा में हथियार और ड्रोन नजर आया है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एक ही दिन में सीमावर्ती गांव मोदे के इलाके में 5 पाकिस्तान ड्रोन जब्त किए हैं। इसके साथ ही सर्चिंग ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

हथियार भी मिले
ड्रोन के साथ 3 पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया गया है। इसी गांव से सटे एक दूसरे गांव अटारी में भी एक मिनी पाकिस्तान ड्रोन जब्त किया गया है, जिसके साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है।
बीते दिन भी बीएसएफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 2 तस्करों को 8 पिस्तौल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने के दौरान हेरोइन के साथ इतने सारे पिस्टल की एंट्री होना सुरक्षा एजेंसियो के लिए भी चिंता भारी बात है, क्योंकि इन हथियारों को पंजाब का माहौल खराब करने फिरौती मांगने और गैंगवार में ही प्रयोग किया जाना था।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

