पंचकूला। हरियाणा में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग जल्द ही “ड्रग फ्री हरियाणा” अभियान शुरू करेगा। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियां और नशामुक्ति से जुड़े विशेष आयोजन किए जाएंगे।
अभियान की रणनीति को लेकर शुक्रवार को पंचकूला में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच के विशेष अधिकारी तथा अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इस दौरान हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने नशा तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों में राज्यभर में 2,353 मामले दर्ज किए गए हैं और 6,256 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

नशे के अवैध कारोबार पर आर्थिक प्रहार करते हुए पुलिस ने अब तक 72.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को जब्त, फ्रीज या कुर्क किया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी तस्करों के नेटवर्क और उनकी अवैध कमाई पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बैठक में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, एडीजीपी संजय कुमार सहित प्रदेश के विभिन्न पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
- खुद को कानून से ऊपर समझती है यूपी पुलिस? हाईकोर्ट ने दिखाया आईना, गौतमबुद्ध नगर मामले में की तीखी टिप्पणी

