अमृतसर. नशा मुक्त भारत अभियान के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूरे परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।
कार्यक्रम की शुरुआत शांति संदेश और गुरु नानक देव जी की पवित्र बाणी से होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में चल रही नशा मुक्ति मुहिम और सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया नशा मुक्त भारत अभियान में समाज की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पिछले पांच वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर आए सकारात्मक परिणामों और आगे की रणनीति पर प्रकाश डालेंगे।
राज्यपाल ने निकाली थी नशा-विरोधी पदयात्रा
पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण नशा-विरोधी पदयात्रा भी निकाली थी। यह पदयात्रा 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक चली थी, जो डेरा बाबा नानक से शुरू होकर अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में समाप्त हुई थीं।
6 दिन तक चली इस पदयात्रा के दौरान गुरदासपुर और अमृतसर जिलों के कई क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जनसभाएं आयोजित की गईं। समाज के विभिन्न वर्गों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकना लोगों में जागरूकता फैलाना और पूरे समाज को इस समस्या के खिलाफ एकजुट करना था।

यात्रा के दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा था कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी स्तर पर नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से ही सफल हो सकती है। उन्होंने अपील की थी कि भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को मजबूत बनाने में हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

