अमृतसर। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑप्रेशन में पाकिस्तान-आधारित अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 4.075 किलो हैरोइन, 1 किलो मेथामफेटामाइन (आइस) और एक 9 मि. मी. ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से निर्देश प्राप्त कर पंजाब में नशे की खेप वितरित करता था। पुलिस ने क्रमिक गिरफ्तारियों के जरिए सप्लाई चेन के सभी मॉड्यूल्स को ध्वस्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में जजबीर सिंह उर्फ जज, जसपाल सिंह उर्फ जस, अनमोलप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, तरुणप्रीत सिंह, दविंदर सिंह उर्फ बाऊ और मनदीप सिंह शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं।

सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर के मुताबिक दोनों मामलों में एफ.आई.आर. नंबर 272 और 279 दर्ज हैं और जांच जारी है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की नशा-मुक्त पंजाब अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
