अमृतसर। पंजाब में सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सक्रिय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो हेरोइन और 6 किलो ‘आइस’ (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) जैसे घातक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों और हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे। यह मॉड्यूल ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी जाने वाली ड्रग्स की खेप को कंटीली तार वाले सीमावर्ती इलाकों से प्राप्त करता था। इस खेप को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाना था।
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी इंटेलिजेंस
काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें अब इस नेटवर्क की ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ खंगालने में जुटी हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल है और इसकी जड़ें कहां तक फैली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां और खुलासे हो सकते हैं।
- Air India: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की, रियाद-जेद्दा जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें
- पेड़ से टकराई कार, बुझ गए 3 घरों के चिराग! पूर्व विधायक के 2 पड़पोते समेत 3 युवकों की मौत
- स्टेशन चमकाने में करोड़ों खर्च, मरीजों के लिए रैंप तक नहीं; मरीज को व्हीलचेयर से पटरियों के बीच से ले जाने का VIDEO वायरल
- अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: शारजाह जाने वाले 16 यात्रियों की टिकटें निकलीं फर्जी, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
- इंदौर में ‘जल संकट’ या ‘सियासी सिरफुटौव्वल’? कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक; मालिनी गौड़ बोलीं- ‘रहने ही दो, तुमसे न हो पाएगा!’

