जांजगीर। नशे की हालत में ड्यूटी में उपस्थित रहने और रोजनामचा लिखने में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें : CG में गैंगरेप : गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे दरिंदे, युवती को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पूरा मामला जांजगीर जिले के अकलतरा थाना का है. थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था. यही नहीं उसने ड्यूटी के दौरान शराब का भी सेवन किया गया था. कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी विजय कुमार पांडे ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.