कमल वर्मा, ग्वालियर। नशे में चूर पति ने पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया है। जिस वक्त पति ने पत्नी पर एसिड अटैक फेंका उस समय पत्नी की गोद में चार माह की बेटी भी थी। जिससे बेटी भी एसिड की बूंदें गिरने से झुलस गई। बहू की आवाज सुन ससुर बचाने आया तो वह भी एसिड से झुलस गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार की है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
पैरोल से फरार बदमाश का खूनी खेलः ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर, तलाश में जुटी पुलिस
कार के लिए पति प्रताड़ित करता रहा
दअरसल ग्वालियर के डबरा में रहने वाली 28 साल की योगिता अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी में योगिता के पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया था। शादी के बाद सास-ससुर व पति कहने लगे कि शादी में कार देनी चाहिए थी। पति ने योगिता से कहा कि वह अपने पिता से कार की बात कर ले और कार मांग ले। जिस पर पत्नी ने समझाया कि उसके पिता के पास अब उतने पैसे नहीं हैं। लेकिन पति उसे प्रतड़ित करता रहा।
एसिड की बोतल पत्नी पर उछाल दिया
होली दहन के एक दिन पहले 01 मार्च की रात 9 बजे मनन नशे में घर पहुंचा था। उसने पत्नी से फिर कार के लिए पिता को फोन करने के लिए कहा तो पत्नी ने विरोध किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया और वह एसिड की बोतल लेकर आया और पत्नी पर उछाल दिया। एसिड से योगिता हाथ, बांए पैर की पिंडली व थाई झुलस गई और बच्ची का भी चेहरा और हाथ झुलस गया। ससुर महेन्द्र अग्रवाल का हाथ झुलस गया। घटना के बाद घायल को तत्काल हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। इलाज के बाद घायल योगिता उसकी बेटी को मायके पक्ष वाले अपने साथ डबरा ले गए। लेकिन उससे पहले वह थाने पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की। जानकारी मोहिनी वर्मा -प्रभारी, कोतवाली थाना ने दी।


