दिल्ली के द्वारका स्थित जाफरपुर कला इलाके में शनिवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने गोलीबारी की, जिसमें दो की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने पार्टी में विवाद के बाद गोली चलाई. आरोपी घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में पोस्टेड एक हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की, जिसमें दो मजदूरों को गोली लगी है. दोनों मजदूरों की मौत हो गई. फायरिंग के बाद हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरी कर दी है.
दिल्ली के द्वारका इलाके से फायरिंग क एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हेड कांस्टेबल ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें दो मजदूर को गोली लगी है, एक की पहले ही मौत हो गई थी, जबिक दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले पर चुप है, किस अवस्था में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई कोई डिटेल्स शेयर नहीं की जा रही है. हेड कांस्टेबल फरार है, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कला इलाके में देर रात एक हेड कांस्टेबल द्वारा नशे में फायरिंग करने का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में पोस्टेड हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की, जिसमें दो मजदूरों को गोली लगी है. दोनों मजदूरों की मौत हो गई. फायरिंग के बाद हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना रात करीब दो बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी कांस्टेबल फरार है. आरोपी कांस्टेबल फरार है उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतक मजदूर के शव का पोस्टमोर्टम करवाकर परिवार को हैंडओवर कर दिया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मेन रोड पर है. इसी दौरान अंदर कलौनी में कुछ मजदूर रहते है. मजदूर पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे, शोर शराबे को लेकर बहसबाजी हुई और हेड कांस्टेबल ने गोली चला दी.
वहीं, मृतक की चाची गगन देवी ने बताया कि उनकी जेठानी के परिवार में कमाने वाला केवल उनका बेटा पांडव ही था. परिवार में एक और छोटा बेटा है, जो अक्सर बीमार रहता है. उन्होंने कहा कि इस घटना से उनके घर का चिराग बुझ गया है. परिवार की मांग है कि उनकी जेठानी को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

