रेवाड़ी। वीरवार की शाम एक युवती के हंगामे ने सबको हैरान कर दिया। यह ड्रामा पेट्रोल पंप से शुरू हुआ और पुलिस थाने होते हुए अस्पताल तक पहुंचा। रात 11 बजे तक चले इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 5 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों को उसे काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नशे में धुत होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती नशे की हालत में थी। इस दौरान उसने सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसके कुछ दोस्त भी थे, जो उसे ऐसी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।
चार महीने पहले भी किया था हंगामा
युवती का यह व्यवहार लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब युवती ने इस तरह की हरकत की है। करीब 4 महीने पहले भी उसने इसी तरह का हंगामा किया था, जिसने शहर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों से बात कर रही है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

