यमुनानगर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीएसपी (मुख्यालय) कंवलजीत सिंह को अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, यमुनानगर की ओर से सम्मानित किया गया।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, यमुनानगर के प्रधान एवं अनाज मंडी जगाधरी के प्रधान मनीष कंबोज ने कहा कि डीएसपी कंवलजीत सिंह ने अपनी कार्यशैली, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा से जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने भी डीएसपी कंवलजीत सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ठाठ सिंह, प्रमोद गुप्ता, तेजिंदर सिंह, प्रदीप गर्ग, नवदीप चहल, जसबीर सिंह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


