MCD मुख्यालय सिविक सेंटर से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बाकनेर गांव तक मंगलवार को नई दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा शुरू कर दी गई. दिल्ली के लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने के लिए खासकर इस बस सेवा से छात्रों, नौकरी करने वाले लोगों, महिलाओं और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी. पहली बार इस रूट पर बस सेवा के शुरू होने से जनता ने काफी सराहना की है.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के बाहर से नेता सदन जय भगवान यादव व स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया.

दिल्ली वालों के लिए बहुत ही अच्छी खबर आयी है. दिल्ली के MCD मुख्यालय सिविक सेंटर से बाहरी दिल्ली के बाकनेर गांव तक नई DTC बस सेवा शुरू कर दी गई है. सुबह के समय ये बस बाकनेर गांव से सिविक सेंटर के लिए दो फेरे में चलेगी. प्रातः आठ और 8:30 बजे बाकनेर गांव से निगम मुख्यालय तक आएगी और शाम को 5:45 व 6:30 बजे निगम मुख्यालय से बाकनेर गांव तक जाएगी. इस तरह रोजाना चार फेरे लगाएगी.

नई बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया. नई बस सेवा रूट संख्या 131 के तहत संचालित की जाएगी. इसका रूट सिविक सेंटर से शुरू होकर राजघाट, ISBT, मुकरबा चौक और शनि मंदिर होते हुए बाकनेर गांव तक जाएगा.

सिविक सेंटर के बाहर से नेता सदन जय भगवान यादव व स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इस पहल के लिए दोनों नेताओं ने CM रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया. उनका कहना था कि सरकार लगातार लोगों की सुविधा को ध्यान में रख रही है और उनके लिए काम कर रही है. नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे.

पहली बार शुरू हुई इस रूट की बस से यात्रा करने वाले आम नागरिकों ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से उन्हें महीने के काफी पैसे और समय की बचत हो पाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m