Dubai Airport Closed: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (US-Israel and Iran War ) का आज 17वां दिन है। गुजरते दिन के साथ ही अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध और भी अधिक विध्वंसक होता जा रहा है। सोमवार (आज) तड़के ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया। ड्रोन हमले ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इसके बाद दुनिया के सबसे बड़े दुबई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घटना के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई एयरपोर्ट के पास आसामान में धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें उठती देखी जा सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

दुबई एयरपोर्ट्स की तरफ से बताया गया है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ उड़ानों को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट स्ट्रीट और एयरपोर्ट टनल पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। भारत से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ़्लाइट सुरक्षा कारणों के चलते वापस कोच्चि लौट आई है। यहां यात्रियों को उतारकर एयरपोर्ट परिसर में ही बैठाया गया है।

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का ऐलान किया है। एयरपोर्ट की तरफ से साफ कहा गया है कि कोई भी एयरपोर्ट के पास न आए। एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से जनता से अपील की गई है कि अपनी फ्लाइट को लेकर जो सभी अपडेट आप ऑनलाइन देख सकते हैं। इस समय एयरपोर्ट के आस-पास आने से बचें।

दुबई एयरपोर्ट पर बार-बार हमले

दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के कारण दुबई एयरपोर्ट पहले भी निशाने पर रहा है। 7 मार्च को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ था, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रेन टनल का सहारा लेना पड़ा। 1 मार्च को भी ईरान ने हमला किया था, जिसमें एयरपोर्ट और मशहूर बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान पहुंचा था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m