जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें में सोमवार शाम एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। सभी सुंदर नगर इलाके में रहती थी। इनमें 12 व 13 साल की दो सगी बहनें और 16 साल की एक उनकी सहेली थी। दोनों बहनें चौथी व पांचवीं में पढ़ाई करती हैं।
जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह लड़कियों के माता-पिता सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। आसपास खोजने पर बेटियों का कोई पता नहीं चला जिसके बाद परेशान हो कर परिजन से पुलिस को सूचना दी। एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया उनकी टीम सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाले तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई।

लड़कियां वापस आते हुए नहीं दिखाई दी हैं। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि उन लड़कियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…

