हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते पंजाब की नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पंजाब में सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियां उफान पर हैं। ऐसे में पंजाब में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं पंजाब के सभी जिला प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग ने 12 अगस्त से पंजाब में भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद, सरकार ने सभी जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू किए हैं। संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में नदियों और जल निकासी की वास्तविक समय निगरानी जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। प्रत्येक जिले में जूनियर इंजीनियरों की देखरेख में कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं।
पंजाब के तीन मुख्य बांधों में जल स्तर सुरक्षित सीमा के भीतर
- भाखड़ा बांध: 1637.40 फीट (अधिकतम 1680)
- पौंग बांध: 1373.08 फीट (अधिकतम 1390)
- रणजीत सागर बांध: 1694.64 फीट (अधिकतम 1731.55)

जिला वार कंट्रोल रूम फोन नंबर
- रोपड़: 01881-221157
- गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852
- पठानकोट: 01862-346944
- अमृतसर: 01832-229125
- तरन तारन: 01852-224107
- होशियारपुर: 01882-220412
- लुधियाना: 0161-2520232
- जालंधर: 0181-2224417 / 94176-57802
- एसबीएस नगर: 01823-220645
- मानसा: 01652-229082
- संगरूर: 01672-234196
- पटियाला: 0175-2350550 / 0175-2358550
- मोहाली: 0172-2219506
- श्री मुक्तसर साहिब: 01633-260341
- फरीदकोट: 01639-250338
- फाजिल्का: 01638-262153 / 01638-260555
- फिरोज़पुर: 01632-245366
- बरनाला: 01679-233031
- बठिंडा: 0164-2862100 / 0164-2862101
- कपूरथला: 01822-231990
- फतेहगढ़ साहिब: 01763-232838
- मोगा: 01636-235206
- मलेरकोटला: 01675-252003
- Morning News Brief: भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; Tata Trust ने Tata Sons चेयरमैन चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट का विरोध किया
- 21 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : संसद कार्यक्रम का उद्घाटन, कांग्रेस के पूर्व सीएम की जयंती, बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
- 21 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत



