अमृतसर। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर तथा फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज फिरोजपुर कैंट के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के संचालन का फैसला लिया है। इससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। रेलवे के मुताबिक अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर (04656/04655) का संचालन कुल 5 ट्रिप में किया जाएगा।
अमृतसर से प्रयागराज (04656) के लिए 12, 16, 21 और 30 जनवरी तथा 13 फरवरी 2026 को सुबह 5.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन प्रयागराज-अमृतसर (04655) के लिए 13, 17, 22 और 31 जनवरी तथा 14 फरवरी 2026 को रात 8 बजे चलकर अगले दिन शाम 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन व्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और फाफामऊ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इसी तरह फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट (04658/04657) आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 3 ट्रिप में किया जाएगा। फिरोजपुर कैंट से प्रयाग राज के लिए (04658) 11, 28 जनवरी और 12 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापिसी में प्रयागराज से फिरोजपुर (04657) 12, 29 जनवरी और 13 फरवरी 2026 को रात 11.40 बजे चलकर अगले दिन रात 11.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
- IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 पर आरोप तय, BJP प्रवक्ता बोले- राजनीतिक आरोप नहीं, कोर्ट का आदेश
- पेड़ के पास कपड़े में लिपटा मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर बची जान, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- अकाली दल का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो नयागांव बनेगा ‘न्यू चंडीगढ़’ का हिस्सा; सुखबीर बादल ने रैली में खोला प्लान
- यूरिया चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दी ‘अनोखी सजा’, बोरी बांधकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, VIDEO वायरल
- Redmi 17 5G की सेल आज से शुरू, 7,900mAh बैटरी के साथ 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स



