इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के ​पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र की शहपुरा नदी में 21-22 अगस्त की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा टल गया। कालिंजर (उत्तर प्रदेश) की तरफ से अजयगढ़ आ रहा एक खाली डंपर पुल पर पानी के तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर नदी में बह गया। ​हादसे के समय गाड़ी में मौजूद चालक सनी उर्फ रोहित सिंह (निवासी कालिंजर) डंपर के साथ बहने लगा। हालांकि, चालक ने हिम्मत नहीं हारी और उफनती नदी में तैरकर  सुरक्षित किनारे पहुंच गया।

READ MORE: खेत में संदिग्ध बम जैसे सामान मिलने से मचा हड़कंप, आर्मी ने एक हिस्से को किया डिफ्यूज  

​घटना की सूचना मिलते ही धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत पुलिस बल और SDERF टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चालक के सकुशल मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर पानी का बहाव तेज होने पर जान जोखिम में डालकर वाहन न निकालें, थोड़ा इंतजार करें और सुरक्षित रहें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m