भिलाईनगर। रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में 23 से 25 जून तक होने वाले रूगोत्सव फिल्म एवं मीडिया फेस्टिवल में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग बसु, चक दे इंडिया की अभिनेत्री चित्रांशी रावत, फिल्म चमन बहार के लेखक-निर्देशक अपूर्व धर बड़गियां, फिल्मकार धुर्वादित्य भगवानानी और फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा समेत छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई चेहरे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले मौसम की आंख मिचौली, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात के आसार

संभवतः भिलाई में यह पहला फिल्म फेस्ट होगा, जहां बॉलीवुड के प्रसिद्ध चेहरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को फिल्म मेकिंग समझाएंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में फिल्में दिखाई जाएंगी, अभिनय और पटकथा लेखन की बारीकियां सिखाई जाएंगी, साथ ही युवाओं को फिल्म और मीडिया क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी भी मिलेगी।

narayana

युवाओं के लिए विशेष सेशन- फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण अनुराग बसु का सत्र होगा। बर्फी, लाइफ इन ए मेट्रो, गैंगस्टर, मर्डर, जग्गा जासूस और लूडो जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुराग बसु 24 जून को युवाओं से संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अनुराग अपने संघर्ष, सफलता और फिल्म निर्माण के अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में छात्रों को उनसे सीधे सवाल पूछने का मौका भी मिलेगा ।

इसी दिन लेखक और निर्देशक अपूर्व धर बड़गियां और विवेक शर्मा भी विशेष सत्र लेंगे। छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले अपूर्व लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के लेखक भी रहे हैं। वे युवाओं को कहानी लिखने, पटकथा तैयार करने और फिल्मों के लिए विषय चुनने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली चित्राशी अभिनय, अनुशासन, टीमवर्क और कैमरे के सामने आत्मविश्वास बनाए रखने के अनुभव साझा करेंगी। फेस्टिवल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रमुख नाम अनुज शर्मा, सतीश जैन, मनोज वर्मा और मनीष मानिकपुरी भी मंच साझा करेंगे।

भिलाई निगम के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर भागीरथ हिरासत में

भिलाईनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने बुधवार दोपहर भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर भागीरथ वर्मा को हिरासत में ले लिया। दुर्ग के ठेकेदार राघवेंद्र तिवारी की शिकायत पर एसीबी ने तीन दिन पहले ही भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।

ठेकेदार राघवेंद्र तिवारी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच मुख्य अभियंता रहते हुए भागीरथ वर्मा ने ठेका दिलाने और कागजी अड़चनें दूर करने के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले। पुलिस में सुनवाई न होने पर ठेकेदार ने कोर्ट में निजी परिवाद भी दायर किया था। अधिवक्ता के अनुसार गवाहों और साक्ष्यों से पुष्टि हुई कि तीन साल में किस्तों में भुगतान किया गया। वर्ष 2019 में 32.65 लाख रुपए, वर्ष 2020 में 42.65 लाख रुपए, वर्ष 2021 में 93.22 लाख रुपए इस तरह 1.68 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपयों के अलावा महंगे उपहार, सोने हीरे की अंगूठियां, एसी, टाइल्स, ग्रेनाइट और एलईडी लाइट्स भी ली गईं। व्हाट्सएप चैट और बैंक लेनदेन के डिजिटल साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए हैं।

शिकायत के बाद एसीबी ने रायपुर निवासी भागीरथ वर्मा के 8 से 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। चीफ इंजीनियर के अलावा एक महिला कर्मचारी, उनके ड्राइवर और बेटी को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया। बुधवार को शिकायतकर्ता ठेकेदार से भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

जांच में सामने आया कि चीफ इंजीनियर के पास से उज्जैन इंदौर रोड पर 2 फार्म हाउस, मोतीपुर में 1, पिरदा में 1, रायपुर में 1 फ्लैट, नया रायपुर में 1, अग्रोहा कॉलोनी रायपुर में 1 बंगला, नगपुरा दुर्ग में 1, रायपुर में 1 पेट्रोल पंप, चार पहिया कार, 8 स्टाफ है। चीफ इंजीनियर और एक महिला कर्मी के बीच संपत्ति में बराबरी का एग्रीमेंट हुआ। दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र में कमलेश नाम के व्यक्ति के माध्यम से करोड़ों रुपए का ब्याज का लेन- देन और निवेश संचालित होने की जानकारी है।

बिना अनुमति 40 से ज्यादा कर्मियों ने ली वेतन वृद्धि

भिलाईनगर। लोकल सेल्फ गवनमेंट डिप्लोमा (एल.एस.जी.डी.) परीक्षा पास करने के बाद बिना संचालनालय की अनुमति के दो वेतन वृद्धि ले रहे नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। भिलाई नगर निगम के लगभग 40 से ज्यादा कमर्चारी बिना नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को बिना जानकारी के इंक्रीमेंट का लाभ ले रहे थे। अब भिलाई नगर निगम के ऐसे सभी कर्मचारियों का इंक्रीमेंट बंद कर वसूली के आदेश दिए हैं।

संचालनालय के संयुक्त संचालक मिथलेश कुमार अवस्थी ने सभी क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि संभाग क्षेत्र के नगरीय निकायों के कई अधिकारी, कर्मचारी एल.एस.जी.डी. परीक्षा में शामिल होने से पहले संचालनालय से अनुमति लिए बिना ही 2 वेतन वृद्धि ले रहे हैं। ऐसे सभी कमर्चारियों की वेतन वृद्धि तुरंत बंद की जाए। अब तक जो वेतन वृद्धि की राशि दी गई है, उसकी वसूली की जाए। संयुक्त संचालक ने कहा है कि अनियमित वेतन वृद्धि लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी तत्काल संचालनालय को उपलब्ध कराएं।

बोरसी भाठा में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को सुबह 5 बजे से वार्ड 50 बोरसी भाठा स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। बोरसी भाठा में बने अवैध 4 दुकानों पर निगम ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। न्यायालयीन आदेश के पालन में निगम, राजस्व एवं पुलिस अमले की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा बोरसी भाठा क्षेत्र की शासकीय भूमि नंबर 194 / 1 पर कुल 35 व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया था। उक्त प्रकरण में तहसीलदार न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे। कब्जाधारियों द्वारा दायर अपील को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), दुर्ग द्वारा निरस्त कर दिया गया था।

निगम प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार 35 अतिक्रमण प्रकरणों में से एक प्रकरण में उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त है, जबकि 19 प्रकरणों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय से स्थगन आदेश प्रभावशील है। वहीं 10 प्रकरण वर्तमान में विचाराधीन हैं। शेष 4 प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इनमें जीवन यादव, कुमारी बाई, मोहन खेरडे एवं रोहित विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।

इन प्रकरणों में किसी प्रकार का स्थगन आदेश प्रभावी नहीं होने के संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद-बीज उपलब्ध कराने तालाब में जल सत्याग्रह

रानीतराई। किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत करने की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों और आवास हितग्राहियों ने ग्राम कुर्मीगुंडरा के लक्ष्मी सागर तालाब में जल सत्याग्रह किया गया।

जनकल्याण समिति के संयोजक युगल किशोर आडील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पानी में खड़े होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किये. करीब ढाई घंटे तक जल में प्रवेश कर सत्याग्रह किया गया, अधिकारियों के आश्वासन के बाद सत्याग्रह समाप्त किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खेती का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहा है, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका है। वहीं कई पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं। इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसानों और हितग्राहियों ने जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाया था।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा जल सत्याग्रह के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद-बीज की सुचारू उपलब्धता और आवास योजना के लंबित मामलों का तत्काल निराकरण करने की मांग करते रहे। जल सत्याग्रह में क्षेत्र के किसान, आवास हितग्राही तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य, लोकल और एक्सप्रेस ट्रैनें होंगी प्रभावित

राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 05 जुलाई तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा। इस कार्य के चलते लोकल गाड़ियों से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

विलंब से रवाना होने वाली गाड़ियां

जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा- अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां

कार्य के चलते 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। 2 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा किए जाएंगे विशेष प्रबंध

कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई तक कोरबा- बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर- कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर- कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएग।

रद्द होने वाली गाड़ियां

निर्माण कार्य के चलते 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द वाली 68737/68738 रायगढ़ – बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी । 21 जून से 02 रहेगी। 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड- रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर- कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत

अंबागढ़ चौकी। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में स्थित शिवनाथ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर पंचायत द्वारा वन विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शिवनाथ नदी के एनीकट के ऊपरी हिस्से में स्थित बिहरीखुर्द क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने की मौखिक सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को अवगत कराया। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जारी पत्र में बताया है कि शिवनाथ नदी के आसपास एनीकट, कान्हे घाट एवं बिहरीखुर्द क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग दैनिक कार्यों एवं पहुंचते हैं। ऐसे में आवागमन के लिए मगरमच्छ की मौजूदगी जनसुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

प्रशासन ने नागरिकों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील तथा विशेष अनावश्यक रूप से न जाने की है। वहीं वन विभाग को क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

कल्याणी इस्पात में करंट से युवक की मौत

राजनांदगांव। शहर से लगे कोपेडीह गांव में स्थित कल्याणी इस्पात में गुरूवार को सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। कारखाने के अंदर शौच जाने के दौरान युवक चपेट में आ गया। युवक की चीख सुन अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत के बाद फैक्ट्री के सामने ग्रामीण व परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन भी पहुंच गए थे। जहां कंपनी के 13 लाख मुआवजा दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m